नवीनतम समाचार


  सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का पता
 

विषय: हिंदी दिवस समारोह की रिपोर्ट

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे कार्यालय में 14/09/2025 से 14/10/2025 तक हिंदी माह मनाया गया. हिंदी माह के दौरान हमारे कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों/प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.  दि: 15/09/2025 को  हिंदी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं हमारे बैंक के कार्यकारी निदेशक श्री विवेक वाही के राजभाषा सन्देशों का पाठन किया गया.  अंचल प्रमुख ने राजभाषा माह के महीने भर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत में सभी से अपील की कि सभी अपना अपना कार्य पूर्णत: हिंदी भाषा में करें . राजभाषा माह में हमारे कार्यालय में निम्न आयोजन किए गए -   

क्रम

मद

दिनांक

प्रतिभागियों की संख्या

1

हिंदी शब्द ज्ञान प्रतियोगिता (मुहावरा) 

19/09/2025

40

2

वेतनमान 4 एंव 5 के अधिकारियों के लिए टिप्पण प्रतियोगिता

20/09/2025

10

3

अधीनस्थ स्टाफ के लिए सुलेख प्रतियोगिता

20/09/2025

7

4

राजभाषा एवं बैंकिंग सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

22/09/2025

45

5

हिंदी शब्द खोज/पहचान प्रतियोगिता

23/09/2025

48

6

हिंदी अंताक्षरी प्रतियोगिता

25/09/2025

45

7

गीत गायन प्रतियोगिता चरण -1

04/10/2025

12

8

गीत गायन प्रतियोगिता चरण -2

04/10/2025

8

9

हिंदी  सेंट मेल प्रतियोगिता

17/10/2025

49

10

उत्कृष्ट राजभाषा कार्यांवयन प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह

17/10/2025

49

सभी स्टाफ सदस्यों ने राजभाषा के सभी कार्यक्रमों उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपना अधिकतम कार्य हिंदी में किया इसके परिणामस्वरूप सितम्बर तिमाही में पत्राचार में 0.12%  एवं टिप्पणियों में 0.15 % की वृद्धि दर्ज की गई.







दिल्‍ली बैंक नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति दिल्‍ली बैंक नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति

भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के तत्‍वावधान में दिल्‍ली बैंक नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति का गठन किया गया है । समिति के संयोजन का दायित्‍व पंजाब नैशनल बैंक के पास है । समिति की उदघाटन बैठक दिनांक 28 सितम्‍बर, 1994 को आयोजित की गई जिसका उदघाटन भारत सरकार, गृह मंत्रालय में केंद्रीय उप गृह मंत्री, माननीय श्री राम लाल राही ने किया ।


अधिक जानकारी के लिए

  Copyright© 2009 Delhi Bank Narakas, All Right Reserved